Search KhabarFast

Press ESC to close

रेखा सरकार की पहल! दिल्ली में जल्द शुरू होंगे नए शेल्टर होम, सर्दी से बेघरों को मिलेगी सुरक्षित पनाह

रेखा सरकार की पहल! दिल्ली में जल्द शुरू होंगे नए शेल्टर होम, सर्दी से बेघरों को मिलेगी सुरक्षित पनाह

Delhi News: दिल्ली की रेखा सरकार ने राजधानी के बेघर और निर्धन नागरिकों को सर्दी के मौसम में सुरक्षित आश्रय प्रदान करने की दिशा में बड़ा व प्रभावी कदम उठाया है। सरकार ने नियमित शेल्टरों के अलावा 250 और शेल्टर होम तैयार कर लिए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे न सोए। सरकार का उद्देश्य है कि 15 नवंबर से 15 मार्च तक चलने वाले विंटर एक्शन प्लान के अंतर्गत हर बेघर नागरिक को छत और सुरक्षा मिल सके। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि बेघरों को सहारा देने वाली योजना के लिए इस बार आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है, ताकि बेघरों को उचित सुविधा तो मिले ही, साथ ही ये शेल्टर होम भी सुचारू और सफलतापूर्वक काम कर सके।

सर्दी में खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा बेघर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि हमारी सरकार अन्त्योदय तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली सरकार गरीबों को लेकर भी संवेदनशील है, क्योंकि उन तक सरकारी पहुंच कम होती है। सरकार उन तक पहुंचकर अपनी सेवाएं देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी नागरिक सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे न रहे। दिल्ली के ये शेल्टर होम केवल छत नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षा का प्रतीक होंगे। हमारी सरकार हर बेघर व्यक्ति को जीने का समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड (ड्यूसिब) के अधीन ‘शेल्टर होम योजना’ के तहत राजधानी दिल्ली में कुल 197शेल्टर होम संचालित हैं, जिनमें 153पुरुष, 17महिला, 19परिवार एवं बच्चों के लिए तथा 8विशेष श्रेणी (एचआईवी, टीबी, ड्रग एडिक्ट आदि) के शेल्टर शामिल हैं। प्रत्येक शेल्टर में बिस्तर, गद्दे, चादरें, तकिए, कंबल, बिजली, मच्छर नियंत्रण यंत्र, वॉटर कूलर और महिलाओं के लिए सीसीटीवी व सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।

250अस्थायी शेल्टरों की आधुनिक सिस्टम से निगरानी

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सर्दियों में बेघरों को राहत देने के लिए 250अस्थायी शेल्टर तैयार कर लिए गए हैं। ये शेल्टर दिल्ली के 120स्थानों पर लगाए जाएंगे, जिनमें लगभग 2,500लोगों के ठहरने की क्षमता होगी। जरूरत होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बेघरों को राहत देने के लिए रेस्क्यू टीमें और कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। इस विशेष सुविधा के तहत बेघरों को सड़कों से सुरक्षित शेल्टरों तक पहुंचाने के लिए जीपीएस से लैस रेस्क्यू वैन रात 10बजे से सुबह 4बजे तक सक्रिय रहेंगी। मुख्यमंत्री के अनुसार ड्यूसिब ने बेघरों की निगरानी और बचाव के लिए डिजिटल तकनीक को अपनाया है। ‘रैन बसरा’ मोबाइल एप के माध्यम से बेघर नागरिकों की रिपोर्टिंग और ट्रैकिंग की जाती है। वहीं ‘नाइट शेल्टर इंस्पेक्शन’ एप (एनएसआईए) से शेल्टरों की निगरानी और निरीक्षण किया जाता है, जो जीपीएस ट्रैकिंग और रीयल-टाइम डेटा अपडेट से जुड़ा है।

शेल्टरों में बुनियादी सुविधाओं पर भी होगा फोकस

मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि शेल्टरों की गुणवत्ता में सुधार के लिए नई नीति तैयार की गई है। अब एजेंसियों के चयन में गुणवत्ता और लागत आधारित चयन प्रणाली अपनाई गई है। एजेंसियों को शेल्टरों का 24×7 संचालन, सफाई, रखरखाव, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, और सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जाएगा। साथ ही शेल्टर संचालित करने वाले स्टाफ की आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति आवश्यक होगी। महिलाओं और बच्चों के शेल्टरों को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ा जाएगा, ताकि स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि शेल्टरों की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी, जॉइंट एपेक्स एडवाइजरी कमेटी (जेएएसी) और मुख्य अभियंता, ड्यूसिब की देखरेख में नियमित निरीक्षण किया जाता है। साथ ही ड्यूसिब की ओर से हर शेल्टर में स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा, कीट नियंत्रण और नियमित मरम्मत की निगरानी भी की जाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast